• Tue. Mar 3rd, 2026

Chandra Grahan 2026 : 3 मार्च को लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें टाइमिंग्स

पंजाब 02 मार्च 2026 : इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को भारत में दिखाई देगा। उज्जैन स्थित शासकीय जीवानी वेधशाला ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की है।

वैधशाला के अधीक्षक डा. राजिंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पूर्णिमा के दिन ग्रहण दोपहर 3 बजकर 19 मिनट 7 सैकेंड पर शुरू होगा। इसका मध्यकाल शाम 5 बजकर 03 मिनट 7 सैकंड पर रहेगा और मोक्ष सायंकाल 6 बजकर 47 मिनट 6 सैकेंड पर होगा।

इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट रहेगी। विशेष रूप से यह ग्रहण भारत के पूर्वी भाग में दिखाई देगा, जहां सूर्यास्त जल्दी होता है। इसके अलावा पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और अमरीका में भी यह खगोलीय घटना देखी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *