• Wed. Jan 28th, 2026

Chandigarh Weather: रविवार-सोमवार को अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ 03 मई 2025 : लगातार बढ़ते तापमान के बीच बारिश ने बड़ी राहत दी है। एक दिन पहले ही शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक जारी रही। 

मौसम में बदलाव ने तापमान में गिरावट का काम किया है। दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज हुआ। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल का कहना है कि काफी मजबूत वेस्टर्न डिस्टूबैंस है, जिस वजहसे बारिश के बाद यह बदलाव हुआ। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी ने बड़ा काम किया है। 

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 6 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार के लिए विभाग ने येलो अलर्ट दिया है। साथ ही संभावना जताई है कि धूल भरी आंधी के साथ 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निदेशक सुरिंदर पाल कहते हैं कि शहर में 8 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *