पंजाब 23 मार्च 2026 : अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) की मौत के मामले में एक अहम CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें वह कथित तौर पर जहर निगलते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो 21 मार्च सुबह करीब 5:45 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें रंधावा अपने घर के बाहर टहलते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर तक वह इधर-उधर देखते हैं और फिर कुछ खाते हुए नजर आते हैं। पूरी घटना घर के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि इस मामले में शनिवार आधी रात को अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, रंधावा के परिवार ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। पुलिस की आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
