• Wed. Jan 28th, 2026

बसों में सफर करने वाले ध्यान रखें: सोच-समझकर निकलें बाहर

पंजाब 29 दिसंबर : अगर आप कल यानि कि सोमवार को कहीं घूंमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कल पंजाब बंद की कॉल है। पनबस और पी.आर.टी.सी. वर्कर यूनियन के कर्मचारी बंद का समर्थन कर रहे हैं, इसके चलते कल सरकारी बसें नहीं चलेंगी। 

पंजाब में 4 घंटे के करीब सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसें  सड़कों पर नहीं दिखेंगी। यूनियन के प्रधान बलजिंदर सिंह और प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है लेकिन पूरे दिन की बस हड़ताल संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसके चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसें बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *