• Wed. Mar 18th, 2026

बस यात्रा हुई महंगी, जानें नया किराया

8 सितंबर 2024 : बीते दिनों पंजाब में हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने के बाद बस किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। आम लोगों के लिए अब बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा।

नई लागू कीमतों के अनुसार, एच.वी.ए.सी बस किराया 27.80 पैसे बढ़कर 1.74 रुपये  प्रति कि.मी. किया गया है। इसके अलावा इंटीग्रल कोच का किराया 41.4 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपये प्रति कि.मी., जबकि सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपये प्रति कि.मी. कर दिया गया है। जानकारों के मुताबिक नई दरों से पंजाब सरकार को करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। ये नई दरें शनिवार रात से लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *