• Sat. Feb 14th, 2026

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाओ, मुझे कोई डर नहीं: राहुल गांधी की बीजेपी को खुली चुनौती

13 फरवरी 2026 :  राजधानी की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी पर ‘अनैतिक आचरण’ के गंभीर आरोप दोहराते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दुबे ने सीधा सवाल पूछा कि क्या राहुल गांधी “सत्ता हथियाने के लिए भारत के बंटवारे की साजिश” रच रहे हैं?

टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का सरगना बताया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कुछ दस्तावेज साझा करते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का सरगना करार दिया। उन्होंने जॉर्ज सोरोस और फोर्ड फाउंडेशन जैसी विदेशी संस्थाओं का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को भीतर से अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। दुबे ने दावा किया कि फोर्ड फाउंडेशन जैसी विवादित संस्थाएं राहुल गांधी की महंगी विदेश यात्राओं का खर्च उठाती हैं।

PunjabKesari

सदस्यता खत्म करने और आजीवन प्रतिबंध की मांग

निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एक विशेष संसदीय जांच समिति बनाने की मांग की है। उन्होंने सदन में एक प्रस्ताव भी पेश किया है जिसमें राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने और उन पर भविष्य में चुनाव लड़ने से आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण के जरिए देश को गुमराह किया है।

राहुल गांधी का पलटवार

दूसरी ओर राहुल गांधी ने इन आरोपों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं, मैं पीछे नहीं हटूंगा।” गांधी ने स्पष्ट किया कि वह किसानों और आम जनता के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे, चाहे बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी संकेत दिए हैं कि बीजेपी सदस्य राहुल गांधी के ‘भ्रामक बयानों’ के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *