• Thu. Feb 19th, 2026

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, जांच जारी

पंजाब 19 फरवरी 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम कर दिए हैं।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। इस दौरान मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग सक्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। सचिवालय का रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *