• Fri. Dec 5th, 2025

गुड़गांव में भाजपा की विजय गाथा, कमल यादव के नेतृत्व में: राव महेंद्र सिंह

गुड़गांव, 6 जनवरी 2025 एक साल के कार्यकाल के दौरान कमल यादव ने हर चुनौती को स्वीकार करते हुए भाजपा का परचम पूरे देश मेंं लहराया है। कमल यादव के नेतृत्व में गुड़गांव भाजपा की विजय गाथा लिख रहा है। यह बात नगर निगम गुड़गांव के वार्ड-13 से भावी पार्षद राव महेंद्र सिंह ने कही। 

राव महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं जो भाजपा की विजय गाथा लिखते हैं। उन्होंने कहा कि एक चुनाव सम्पन्न होने के बाद दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाना ही भाजपा की प्रक्रिया है। यही कारण है कि जिलाध्यक्ष कमल यादव के नेतृत्व में भाजपा ने गुड़गांव लोकसभा और विधानसभा में अपना परचम लहराया और हर तरफ कमल खिलाया है। आने वाले नगर निगम गुड़गांव और मानेसर के चुनाव में भी कमल लहराएगा। 

राव महेंद्र सिंह ने कहा कि कमल यादव को जब गुड़गांव जिले की कमान सौंपी गई तो उस वक्त लोकसभा चुनाव जीतने की चुनौती भी उन्हें मिली जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए कमल यादव ने यह साबित कर दिया कि वह किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाले नहीं हैं और जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इसके बाद मिली विधानसभा चुनौती में भी उन्होंने इतिहास रच दिया। वहीं, भाजपा के सदस्यता अभियान में जहां कमल यादव ने प्रदेश को अव्वल लाने के लिए साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ा तो वहीं, राव महेंद्र का योगदान भी इस सदस्यता अभियान में पीछे नहीं रहा। वह भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने में आगे रहे। जिसकी तारीख हर जगह हो रही है। राव महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। जिसमें हर कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *