• Tue. Jan 27th, 2026

BJP की रेखा शर्मा निर्विरोध जीतीं, राज्यसभा जाना तय

हरियाणा 13 दिसंबर 2024  भाजपा की उम्मीदवार रेखा शर्मा निर्विरोध जीत गई है। उनके खिलाफ किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। बता दें आज यानी 13 दिसबंर को हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, भाजपा के मुकाबले के लिए कांग्रेस या फिर किसी अन्य दल की ओर से किसी को चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया था। ऐसे में भाजपा की उम्मीदवार रेखा शर्मा निर्विरोध जीत गई है। 

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 10 दिसंबर को नामांकन भरा था और 13 दिसंबर को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार न होने के कारण वह निर्विरोध जीत गई है। वहीं, हरियाणा भवन में प्रदेश भाजपा की ओर से रेखा शर्मा के स्वागत में समारोह का आयोजन भी किया गया है। इसमें समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान सहित कई भाजपा के कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे। 

रेखा शर्मा का राजनीतिक करियर

साल 1964 में जन्मी रेखा शर्मा ने उत्तराखंड से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री लेने के बाद मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में डिप्लोमा किया। हालांकि, इसके बाद उनका करियर सीधे राजनीति को ओर बढ़ निकला। हरियाणा में पंचकूला भाजपा की जिला सेक्रेटरी थीं। साथ ही साथ मीडिया विभाग भी संभाला करती थीं। इसमें उनकी एडवरटाइजिंग की पढ़ाई काफी काम आई। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का चेयरपर्सन लगाया गया था। जिसके बाद 2018 में उनका कार्यकाल दोबारा बढ़ा दिया गया था। रेखा शर्मा  लगभग 9 वर्ष तक राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *