• Sat. Mar 14th, 2026

फरीदाबाद में BJP विधायक के बेटों की जिम में पिटाई, ट्रेनर का आरोप- दोनों थे घमंडी

फरीदाबाद 12 अप्रैल 2025हरियाणा के फरीदाबाद में होडल से भाजपा के विधायक हरेंद्र सिंह के बेटों के साथ जिम में मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक के बेटों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने पीटा है। उन्होंने गालियां देकर जातिसूचक शब्द भी बोले।

वहीं इस मामले में जिम ट्रेनर ने भी पुलिस को शिकायत दी है। जिम ट्रेनर का आरोप है कि विधायक के बेटे जिम में अकड़ दिखा रहे थे और दूसरे लोगों को जिम में कसरत करने के बीच बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उन्होंने गुंडे भी बुलाए थे, जिनके पास पिस्टल और तेजधार हथियार थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *