• Fri. Dec 5th, 2025

एक्शन में BJP, 12 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

लुधियाना 19 दिसंबर 2024 गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी ने लुधियाना भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व पार्षद सहित एक दर्जन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह काका, परमिंदर सिंह लापरां, सुरजीत सिंह राय, बलविंदर सिंह बिंदर, मनु अरोड़ा, अमरजीत सिंह काली, सरवन अत्री, अजय गोस्वामी, शिव देवी गोस्वामी, सीमा शर्मा पत्नी शाम शास्त्री, हरजिंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, संदीप मनी, नरेश स्याल, अनिता शर्मा आदि शामिल हैं।

विजय रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डॉ. अम्बेदकर विरोधी है। कांग्रेस ने अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर बता दिया है कि वह केवल गंदी राजनीति में विश्वास करती है। कांग्रेस डॉ. अम्बेदकर, आरक्षण, संविधान विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने सावरकर का अपमान किया, अपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दीं, नारी सम्मान को भी सालों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका व शहीदों का अपमान किया, भारत की भूमि का संविधान तोड़कर विदेशी ताकतों को देने की हिमाकत की।

इस मौके पर रूपाणी को पंजाब भाजपा के कार्यकारी सदस्य अरुणेश मिश्रा, पंजाब भाजुमो मीडिया सेल के संयोजक प्रणव मिश्रा, अभय कपूर, अभिजात मिश्रा, अवनीश मिश्रा और संचित कपूर ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *