• Wed. Feb 11th, 2026

बिक्रम मजीठिया ने पत्नी के साथ डेरा ब्यास के राधा स्वामी प्रमुख से की मुलाकात

बाबा बकाला साहिब 11 फरवरी 2026 हाल ही में नाभा जेल से रिहा होकर आए सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर दौर के बाद ऐतिहासिक नगर बाबा बकाला साहिब में पहुंचे।

PunjabKesari

इसके उपरांत वह अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक गनीव कौर मजीठिया के साथ डेरा ब्यास के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। बता दें कि डेरा ब्यास प्रमुख बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। जब मजीठिया आय से अधिक संपत्ति मामले में नाभा जेल में बंद थे, तब बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने उनसे जेल में 2 बार मुलाकात की थी। जेल से रिहा होने के बाद मजीठिया ने बाबा जी का आभार व्यक्त किया था और आज वे स्वयं उनसे मिलने डेरा ब्यास पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *