• Fri. Dec 5th, 2025

पुलिसकर्मी के साथ घर लौटते समय हुआ बड़ा कांड

लुधियाना 03 अक्टूबर 2024 : शहर में लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने पंजाब पुलिस के मुलाजिम को ही लूट लिया। बाइक सवार 3 युवकों ने तेजधार हथियारों से पुलिस मुलाजिम से पर्स और मोबाइल छीन लिया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने बलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है।

चंडीगढ़ रोड के रहने वाले बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस मुलाजिम है। 30 अगस्त को श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए गया था। वह देर रात लुधियाना वापस आए थे। जब वे अपने घर वापस जा रहे थे, तब देव अस्पताल के नजदीक बाइक सवार 3 युवकों ने उसे घेर लिया था। आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे पर्स और मोबाइल छीन लिया। उसके पर्स में 5000 रुपए, ए.टी.एम. कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंसी और पंजाब पुलिस का आई. कार्ड भी था। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *