• Wed. Jan 28th, 2026

उपचुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, CM मान ने कांग्रेस को दिया झटका!

21 सितंबर 2024 : विधानसभा हलका बरनाला में उपचुनाव से पहले आज हलके की राजनीति में नाटकीय बदलाव देखने को मिला। जब माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर लगभग एक वर्ष बाद बहाल हुए नगर परिषद अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और सांसद गुरमीत सिंह मीत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

नगर परिषद अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में गुरजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ झाड़ू थाम ली। अपने इस कदम से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने विरोधियों को बड़ा सियासी झटका दिया है। इससे राजनीतिक माहौल में एक नई दिशा देखने को मिल रही है, क्योंकि गुरजीत सिंह के शामिल होने को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक फायदा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *