• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार की बड़ी घोषणा

हरियाणा 19 अप्रैल 2025 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हमारे लिए अन्नदाता हैं। उनके हितों की चिंता और रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश की मंडियों में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस देने का निर्णय लिया है। यह अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में वसूली जा सकेगी। इसकी पूरी राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले वसूली जाएगी। वित्त विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक पत्र के अनुसार अग्रिम राशि केवल स्थायी और अस्थायी नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। ऐसे मामलों में जहां पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, अग्रिम राशि उनमें से किसी एक को ही मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *