• Wed. Jan 28th, 2026

CM Mann के OSD को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को फटकार लगाई

पंजाब 30 अक्टूबर 2024 : सी.एम. भगवंत मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। कोर्ट ने राजबीर सिंह को बड़ी राहत दी है और बिक्रम मजीठिया को फटकार लगाई है। कोर्ट ने CM मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह पर दिए गए मानहानि भरे बयानों पर बिक्रम मजीठिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया के बयानों के खिलाफ अंतरिम आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मजीठिया को सख्त निर्देश देते हुए सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर राजबीर सिंह के खिलाफ बयान देने से तुरंत रोक लगाने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान राजबीर सिंह की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा था।​​​​​​ बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुछ दिन पहले सीएम के OSD राजबीर सिंह के खिलाफ कुछ झूठे आरोप लगाए थे जिससे उनकी छवि खराब हुई है। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने को कहा था और ओएसडी राजबीर सिंह ने मानहानि का मुकदमा दायर कर बिक्रम मजीठिया के झूठे और गलत आरोपों को  चुनौती भी दी थी।

दरअसल, यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया था कि सी.एम. करीब लोगों की सी.एम.ओ. से हटाया जा रहा है तो मजीठिया ने सी.एम. मान के ओ.एस.डी. का नाम लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद यह मामला गरमा गया और सी.एम. मान के ओ.एस.डी. राजबीर ने मजीठिया पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *