• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ के मौसम पर बड़ी खबर: अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ ,26 फरवरी 2025 :चंडीगढ़ में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते शहर का मौसम बदल गया है। लॉन्ग फोरकास्ट के मुताबिक, अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 8:30 बजे तक हल्की बारिश दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ रही है तो कभी ठंड का एहसास होने लगता है। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी हुई और शाम करीब 6 बजे हल्की बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *