• Wed. Jan 28th, 2026

बड़ी खबर: पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री को जारी हुआ नोटिस

चंडीगढ़ 08 अगस्त 2025 पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल की टीम ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अरोड़ा से पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों की भी जानकारी मांगी है।

aman arora

हालांकि, अमन अरोड़ा ने अभी तक पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया है। चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने 11 जुलाई को प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर पंजाब के वित्त मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की थी। यह शिकायत बाजवा ने 7 जुलाई को यू.टी. पुलिस को दी थी। वहीं, अमन अरोड़ा ने इसे भाजपा के साथ मिलकर बाजवा द्वारा रची गई साजिश करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *