• Fri. Dec 5th, 2025

राम लला दर्शन के लिए बड़ी खुशखबरी, लिया गया अहम फैसला

चंडीगढ़ 16 दिसंबर 2024: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई. आर. सी. टी.सी.) चंडीगढ़ और आसपास के लोगों को हर हफ्ते राम लला के दर्शन करवाने की तैयारी कर चुका है। आई.आर.सी. टी.सी. की ओर से चंडीगढ़ से अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए स्पैशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और चंडीगढ़ से हर शुक्रवार को चलेगी। इस संबंध में रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू ने बताया कि यह ट्रेन चंडीगढ़ से हर शुक्रवार रात 9.05 बजे चलेगी और अगले दिन अयोध्या पहुंच जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर और अन्य पूजा स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। वापसी में एक दिन | लखनऊ की सैर भी करवाई जाएगी। यह  पैकेज 3 रातों और 4 दिन का रहेगा। इस पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुकिंग शुरू कर दी है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर लॉगइन सकते हैं। आफलाइन बुकिंग के लिए यात्री आई.आर.सी.सी.टी. के सैक्टर-34 स्थित ऑफिस जाकर टिकट खरीद सकते हैं। इस पैकेज टूअर में यात्रियों को ठहरने से लेकर हर रोज नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन आई. आर.सी.टी.सी ही उपलब्ध करवाएगा। अयोध्या या लखनऊ में घूमने फिरने की व्यवस्था भी आई.आर.सी.टी.सी. की ही होगी। टिकट शुल्क के अलावा आई.आर.सी.टी.सी. पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं करेगा।

भारत दर्शन ट्रेन में ये रहेंगी सुविधाएं

  • भारत दर्शन ट्रेन में थर्ड ए.सी. का कंफर्म टिकट मिलेगा।
  • सफर के दौरान खाने, ठहरनेका खर्च टिकट में शामिल है।
  • यात्रा के दौरान लोकल ट्रांस्पोर्टेशन की सुविधा फ्री ।
  •  छोटे स्टेशनों पर रुकने, चढ़ने,  उतरने की सुविधा रहेगी। हरकोच मेंएक सिक्योरिटी गार्ड। यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम किया जा सकता है।
  • एल.टी.सी. क्लेम के लिए रेलवे यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.सी. सर्टिफिकेट मिलेगा।

परिवार से दो से अधिक लोगों के सफर पर किराए में छूट
आई.आर.सी.टी.सी ने इस ट्रेन के लिए दो पैकेज बनाए हैं। इस ट्रेन मेंथर्ड ए.सी. और स्लिपर कोच ही रखे गए है। थर्ड ए.सी. में सफर करने वाले हर यात्री को 17,895 रुपए और स्लीपर कोच में सफर करने वालो को 15,305 रुपए देने होगें। आई.आर.सी.टी.सी. नेइसपैकेज टूअर में एक परिवार से दो या तीन लोगों के सफर करने पर किराए में छूट यानी कमी का प्रावधान भी रखा हुआ है। इस पैकेज टूअर में चंडीगढ़ से अयोध्या पहुंचने पर पहले राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी और सरयू घाट के दर्शनक खाए जाएंगे। वापसी में यात्रियों को लखनऊ में हजरतगंज की सैर करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *