25 अक्टूबर 2024 (पंजाब ): संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत मीत हेयर के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर आई है। हाल ही में जानकारी मिली है कि सांसद गुरमीत मीत को डेंगू हो गया है। बरनाला विधानसभा के उपचुनाव के चलते सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं, लेकिन इस समय सांसद गुरमीत मीत हेयर का पता नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं।
इसकी पुष्टि आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने की है। उन्होंने कहा कि सांसद गुरमीत मीत हेयर की तबीयत खराब है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सुखानंद ने यह भी आश्वासन दिया कि सांसद जल्द ही स्वस्थ होकर चुनाव प्रचार में सक्रिय हो जाएंगे। आपको बता दें कि गुरमीत मीत हेयर 2022 में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 2024 में उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद का पद संभाला, जिसके बाद उन्होंने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब बरनाला में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।
