• Wed. Jan 28th, 2026

पंजाब में होने जा रही बड़ी इन्वेस्टमेंट, हजारों को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ 20 नवंबर 2025 पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप ने पंजाब में 2000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता, जो ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि 20 साल बाद पंजाब में ऐसा वातावरण देखा है जो उद्योगों के लिए बेहद लाभदायक है।

उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप पंजाब सरकार की ही देन है और यहीं से हम देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचे हैं। संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाबियों और पंजाब की इंडस्ट्री के लिए यह बड़ा ऐलान खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि नए निवेश से पंजाब के 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें से अधिकांश महिलाएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *