• Fri. Dec 5th, 2025

चंडीगढ़ में होने वाला बड़ा बदलाव, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़ 05 मई 2025 : बलटाना हरमिलापनगर रेलवे फैटक पर अब लोगों का वक्त बर्बाद नहीं होगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने फाटक को हटाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रोड अंडर ब्रिज बनाने के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण का काम चंडीगढ़ प्रशासन ने शुरू कर दिया है। कई बरसों से आर.यू.बी. की लोगों की मांग के बाद रेलवे ने चंडीगढ़ प्रशासन से जमीन अधिग्रहण के लिए मदद मांगी थी। आर.यू.बी. का काम रेलवे और चंडीगढ़ प्रशासन को करना है। इस आर.यू.बी. का बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ प्रशासन के पास है। आर.यू.बी. रेलवे को बनान है, लेकिन आस पास की निजी भूमि के अधिग्रहण और कनैक्टिंग रोड को बनाने का काम चंडीगढ़ प्रशासन के पास है। रेलवे ने आर.य़ू.बी. बनाने के लिए 2 साल पहले टैंडर भी निकाल दिया था, लेकिन जमीन का अधिग्रहण न होने से प्रक्रिया नहीं बढ़ी। अब, प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

5 कनाल 9 मरला जमीन का अधिग्रहण जरूरी
शहर के लगभग सभी फाटकों पर अब आर.यू.बी. बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ हरमिलाप नगर में ही काम बचा है। बलटाना के लोग लंबे अर्से से फाटक हटाने के लिए आंदोलन कर रहे है। 3 साल पहले रेलवे ने यहां फाटक हटाकर अंडर ब्रिज बनाने के लिए टैंडर भी निकाल दिया था। लगभग 9.9- करोड़ रुपए का टैंडर  निकालने से पहले 5 कनाल 9 मरला निजी जमीन का जुआवजा देकर चंडीगढ़ प्रशासन को अधिग्रहण करना था, लेकिन काम पूरा नहीं पाया। अब अधिग्रहण प्रक्रिया
शुरू हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *