01फ़रवरी2026 : बिजनेस डेस्कः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कृतव्य भवन पहुंचे। वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव
- इनकम स्लैब में कोई बदलाव नहीं
- शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 849 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,053 पर
- 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू, स्मॉल टैक्सपेयर्स के लिए स्कीम लाएंगे
- 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइनः वित्त मंत्री
- ‘मिशन पूर्वोदय’ के जरिए पूर्वोत्तर को विकास की नई रफ्तार, 4000 ई-बस चलाने की योजना
- शिक्षा और मेडिकल के लिए TCS दर घटाई गई, 5% से 2% किया गया: वित्त मंत्री
- दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
- कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
- केंद्रीय बजट 2026 : सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़
- भारत के स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग को बढ़ावा, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च पहल का ऐलान
- तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खुलेंगे, मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब्स को मिलेगा समर्थन
- वित्त मंत्री सीतारमण ने 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान किया
- किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल और हर जिले में बनेगा एक गर्ल हॉस्टल
- निर्यात और आयात को बढ़ावा: कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
- बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 354 अंक उछला
बाजार को पसंद नहीं आया निर्मला का बजट, सेंसेक्स 1900 अंक गिरा
बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और बाजार लगातार फिसलता गया। अब तक सेंसेक्स में 1900 अंक की गिरावट देखी जा चुकी है।
क्या-क्या होगा महंगा
- खनिज
- स्क्रैप
- शराब
- वायदा कारोबार करना
क्या-क्या होगा सस्ता
- कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
- 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
- सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
- चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
- जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
- रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट
- कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में होंगी सस्ती
हर जिले में बनेगा एक गर्ल्स हॉस्टल : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने गर्ल्स एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा किउच्च शिक्षा में, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैब का काम लड़कियों स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। ऐसे में हमारी योजना के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि इमर्सिव अनुभवों के जरिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके।
किन राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर
- तमिलनाडु
- ओडिशा
- आंध्र प्रदेश
- केरल
कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप होगा पेश
वित्त मंत्री ने कहा कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे। म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को बढ़ावा देने के लिए, मौजूदा अमृत योजना के आधार पर, ₹1,000 करोड़ से अधिक के एक बॉन्ड जारी करने पर बड़े शहरों को ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
