• Fri. Dec 5th, 2025

बेअंत सिंह हत्याकांड: आरोपी कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई तय

जालंधर 27 मार्च 2025 पूर्व सी.एम. स्व. बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह तारा कोर्ट में पेश हुआ। अतिरिक्त सैशन जज धरमिंदर पाल सिंगला की अदालत द्वारा अवैध गतिविधियों और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार जगतार सिंह तारा को भारी पुलिस बल के साथ अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।

आज जगतार सिंह तारा को भारी सुरक्षा के बीच बुड़ैल जेल से लाकर जालंधर की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में 2009 में भोगपुर थाने में गैरकानूनी गतिविधियां और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *