पंजाब 09 अप्रैल 2026 : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में अगले साल होने जा रहे और पंजाब पॉलिटिकल पर कांग्रेस के भीतर दावेदारी की दौड़ तेज हो गई है। इसी बीच फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के जिला प्रधान सुरिंदर सिंह रामगढ़ का एक बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कुलजीत नागरा को पार्टी टिकट देनेका दावा किया है।
कांग्रेस जिला प्रधान ने साफ संकेत देते हुए कहा कि पूर्व विधायक कुलजीत नागरा को पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने की संभावना तय मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि, कुलजीत सिंह नागरा की टिकट किसी भी कीमत काटी नहीं जाएगी, इनकी टिकट पक्की है। नागरा वर्किंग कमेटी के मैंबर हैं और बाहर की संगठन सिर्जन के कई स्टेटों के इंचार्ज रहे हैं।
वहीं इस टिकट के अन्य दावेदार इशरप्रीत सिंह सिद्धू जोकि NSUI के प्रधान हैं। बताया जा रहा है कि, इशरप्रीत सिंह ने पहले राहुल गांधी और अब पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ तस्वीरें साझा करके फतेहगढ़ साहिब सीट से अपनी दावेदारी ठोकी है। लेकिन, जिला प्रधान सुरिंदर सिंह ने NSUI से जुड़े इशरप्रीत सिंह को सलाह दी कि वे अपनी राजनीतिक गतिविधियां पार्टी की मर्यादा के भीतर ही रखें। रामगढ़ ने अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि यदि पार्टी लाइन से हटकर कोई कदम उठाया गया तो इसकी शिकायत हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित नेता को संदेश भी भेजा जा चुका है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस के भीतर दावेदारी की दौड़ तेज हो गई है।
