• Wed. Jan 28th, 2026

अनिल विज का दावा: महाराष्ट्र-झारखंड में बनेगी BJP सरकार, कांग्रेस पर पलटवार

अंबाला 21 नवम्बर 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव के बाद अब एग्जिट पोल आ गए है और एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में NDA को बढ़त मिलती नजर आ रही है तो वहीं झारखंड में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। बता दें कि जब हरियाणा में चुनाव हुए थे और सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनती बता रहे थे, तब भी अनिल विज ने हरियाणा में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया था जो सच भी साबित हुआ था।

EVM कांग्रेस का जीने का सहारा है- विज

कांग्रेस ने एक बार फिर से हरियाणा में 14 सीटों पर EVM हैक करने का आरोप लगाया है और आज इसको लेकर कांग्रेस पार्टी हाईकोर्ट में जा रही है जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि EVM कांग्रेस का जीने का सहारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस EVM का नाम लेके रोते रहेंगे और तो उनके पास कुछ है नहीं और ये तो हर चुनाव में होता है, जब भी कांग्रेस हारती है तो EVM को लेकर रोती है।

कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर बोले विज

बता दें कि कुलदीप बिश्नोई बीजेपी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने बीजेपी के सदस्यता अभियान मीटिंग में जाने से इनकार कर दिया है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई बड़े नेता है और कोई नाराजगी वाली बात नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *