• Fri. Dec 5th, 2025

गंगा में कूदी महिला, मगरमच्छ से बचकर चढ़ी पेड़ पर

07 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने आत्महत्या करने का सोचा, लेकिन उसकी योजना पूरी तरह से बदल गई। महिला गंगा नदी में कूद गई, लेकिन नदी में एक मगरमच्छ नजर आने के कारण उसने अपना इरादा बदल दिया। फिर वह तैरकर किनारे पहुंची और रातभर एक पेड़ पर बैठी रही। सुबह वह खुद ही पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। यह घटना जाजमऊ उन्नाव पुलिस चौकी के इलाके की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला कानपुर की रहने वाली महिला मालती से जुड़ा है। मालती ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू परेशानियों के कारण बहुत ही दुखी थी। वह शुक्रवार को गंगा नदी के किनारे पहुंची। वहां से उसने नदी में कूदने का फैसला किया। लेकिन जैसे ही वह नदी में कूदी, उसने देखा कि नदी में एक बड़ा जानवर (मगरमच्छ) तैर रहा है। इससे उसकी घबराहट बढ़ गई। उसने तैरते-तैरते नदी में ही एक अमरुद के बाग तक पहुंच गई। वहीं उसको नदी में एक बड़ा जानवर दिखाई दिया, तो वह डर गई और पेड़ पर चढ़ गई। रातभर वह पेड़ पर बैठी रही।

सुबह महिला ने अपने आप ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत की। महिला ने बताया कि वह नदी में कूदने के बाद डर गई थी, क्योंकि उसे मगरमच्छ देखने को मिला था। पुलिस ने उसकी बात सुनी और उसकी स्थिति के बारे में समझा। पुलिस ने तुरंत महिला की पहचान कर उन्हें उसके परिवारवालों को सूचित किया। परिजन आए और महिला को अपने साथ घर ले गए। पुलिस ने भी इस घटना का रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *