• Fri. Dec 5th, 2025

लुधियाना की कॉलोनी में डर का माहौल, नशे में धुत युवकों का बड़ा कांड!

21 सितंबर 2024 : लुधियाना में उस समय डर का माहौल पैदा हो गया जब एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एल्डिको कॉलोनी जालंधर बाईपास के पीछे वाले गेट पर कुछ युवकों को कॉलोनी में एंट्री करने से सिक्योरिटी गार्ड की ओर से रोका गया जिसके चलते युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड संदीप पर तेजधार हथियारों से अटैक कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। 

वहीं पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड संदीप ने अपने जानकारी देते हुए बताया कि एल्डिको कॉलोनी के गेट नंबर 3 पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान कुछ युवक नशे में टल्ली थे और कॉलोनी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में उसने उसे अंदर जाने से रोका। थोड़ी देर युवक तेजधार हथियारों सहित वापिस लौटे और उस पर जानलेवा हमला किया। कॉलोनी वालों के इकट्ठे होने पर वे भाग गए। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *