• Fri. Dec 5th, 2025

MP: अमृतपाल सिंह के पिता हुए नजरबंद, जानें कारण

खडूर साहिब 7 जनवरी 2025 : लोकसभा हलका खडूर साहिब  से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। वह आज मोहाली जाने वाले थे, जहां उन्होंने कौमी इंसाफ मोर्चे  में शामिल होना था। 

बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कोमी इंसाफ मोर्चे को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अपने साथियों सहित इंसाफ मोर्चे में शामिल होने के लिए जाना था। इससे पहले पुलिस ने सुबह से ही गांव की घेराबंदी कर दी थी। सांसद अमृतपाल सिंह के घर के पास भी सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। हालांकि, तरसेम सिंह को घर में नजरबंद किए जाने बारे   पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया। कुछ ही  देर में स्थिति साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *