25 अक्टूबर 2024 (हरियाणा) : हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पानीपत में हाल ही में प्रदूषण 500 और 450 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन अब स्थिति में कुछ सुधार आया है, और यहां अधिकतम AQI 112 तक पहुंच गया है। वहीं, करनाल और कुरुक्षेत्र में AQI 400 से ऊपर बना हुआ है, और अन्य शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है।
5 शहरों में AQI 400 से अधिक
आज हरियाणा के 5 शहरों में AQI 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। कैथल में सबसे अधिक प्रदूषण स्तर 428 दर्ज किया गया, इसके अलावा करनाल 413, कुरुक्षेत्र 417, जींद 402, और रोहतक में 407 AQI रहा। आगजनी की घटनाएं रात में सबसे अधिक हो रही हैं, खासकर रात 9 बजे से 1 बजे के बीच। वहीं, पराली जलाने के खिलाफ सख्ती का असर भी देखने को मिला है, गुरुवार को पराली जलाने के 6 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संख्या 680 तक पहुंच गई है। यह पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कम है।
