• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में कृषि अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है मामला

दोराहा 27 मई 2025 पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किए गए दोराहा में तैनात कृषि अधिकारी राम सिंह पाल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। डॉ. बसंत गर्ग (प्रबंध सचिव) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निलंबन के दौरान राम सिंह पाल का मुख्य कार्यालय एसएएस नगर स्थित खेती भवन को निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि राम सिंह पाल को विजिलेंस फतेहगढ़ साहिब ने 5 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी एफआईआर नंबर 28 तारीख 16 अगस्त 2023 के तहत की गई थी, जिसमें कई अन्य अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला 16 जुलाई, 2018 को मनोहर लाल अग्रवाल एंड संस, सरहिंद में की गई जांच से संबंधित है। उस समय राम सिंह पाल फतेहगढ़ साहिब में एडीओ थे। छापेमारी के दौरान 14 नमूने लिए गए, जिनमें से 8 लुधियाना लैब भेजे गए। इनमें से तीन नमूने असफल हो गए, जो बाद में गायब हो गए और दावा किया गया कि वे चोरी हो गए थे।

विजिलेंस ने लंबी जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया और राम सिंह पाल को कोर्ट के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया। अब कृषि विभाग ने भी आंतरिक कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टोलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी तथा ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *