• Mon. Mar 16th, 2026

जालंधर के बाद अब एक और जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में फैली दहशत

मोगा 16 मार्च 2026 जालंधर के बाद अब पंजाब के एक और  जिले के स्कूलों के भी बम से उड़ाने की धमकी मिल गई है। मोगा के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोगा के गोथेआला सरकारी स्कूल, उगो के सरकारी स्कूल, झंडियाना सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया और स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों के पेपर चल रहे थे, जिन्हें कैंसिल कर दिया गया है और बच्चों को घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने एक्शन लेते हुए बम डिस्पोजल टीम को मौके पर भेजा और जो स्टूडेंट्स स्कूल आए थे, उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, टीचर तेजवंत सिंह संधू ने कहा कि आज वह हर दिन की तरह स्कूल आए और उसके बाद उन्होंने स्कूल के कंप्यूटर का रूटीन चेक किया, इस दौरान स्कूल के ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद अफरा-तफरी न मचे। इस वजह से बच्चों को बिना बताए घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *