रोहतक 31 जनवरी 2025: नगर निगम के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल कुंभ के मेले से लौटते समय विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में गिर गए, जिससे उनके दायें पैर की हड्डी टूट गई। अस्पताल से छुट्टी के बाद वे अब घर पहुंच गए हैं।
पूर्व मेयर ने बताया कि वह 22 जनवरी को वे परिवार सहित कुंभ मेले में स्नान करने गए थे। नहाने के बाद अगले दिन लौटते समय विंध्यवासिनी धाम में चले गए, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल नगर में गंगा के किनारे स्थित है। यह तीर्थ स्थल देश के 51 शक्तिपीठों में एक है। मंदिर में विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने के बाद वापस आने लगे तो फिसलन के कारण पैर फिसल गया। इससे वे फर्श पर गिर गए और उनके दायें पैर की हड्डी टूट गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्लास्टर किया है। उधर, निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल साथियों के साथ कुंभ के मेले में स्नान करने गए हैं।
