• Sat. Feb 7th, 2026

AAP की महिला सरपंच और पूर्व जिला प्रधान रिश्वत मामले में गिरफ्तार

 07 फरवरी 2026  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पूर्व जिला प्रधान और वर्तमान सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निधारण अधिनियम 1988 की धारा 7-ए के तहत केस दर्ज किया है।

आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर एक ड्राइवर को नौकरी दिलाने के बदले हर महीने वेतन से अवैध वसूली की। शिकायतकर्ता जतिंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई, 2023 में उसे पंजाब राज्य वन विकास निगम में ड्राइवर नियुक्त किया गया। आरोप है कि सतबीर कौर और चेयरमैन राकेश पुरी ने नौकरी बनाए रखने के लिए 8500 रुपए प्रतिमाह वसूले। पैसे देने से इंकार करने पर उसे अक्तूबर, 2023 के बाद नौकरी से हटा दिया गया।

विजीलैंस ने जांच के दौरान 11 ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त की हैं, जिनमें सतवीर कौर ने राशि लेने की बात स्वीकार की। राकेश पुरी की भूमिका की भी गहन जांच जारी है, और अन्य संलिप्त अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *