पंजाब, 8 दिसंबर 2024 : पंजाब में निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। 21 दिसंबर को राज्य में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होंगे। आज चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर लिया है।
पंजाब के चार नगर निगमों – अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा और पटियाला – के लिए पार्टी ने कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटियों का सदस्य नियुक्त किया है। पंजाब के एनआरआई मामलों और प्रशासनिक सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को नगर निगम अमृतसर की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।
