लुधियाना 09 फरवरी 2026 : लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो पुलिस का खौफ रहा है और न ही कानून का डर। शाम को बाइक सवार तीन झपटमारों ने एक पैदल जा रहे युवक को अपना निशाना बनाया। लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है।
जानकारी के अनुसार युवक अपने काम से छुट्टी कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे वहां पहुंचे। बदमाशों ने युवक को देखते ही अपनी बाइक उसके पास रोकी। बाइक चालक थोड़ा आगे जाकर खड़ा हो गया, जबकि पीछे बैठे दो लुटेरे उसे घेर लिया। लूटेरों पे पहले उसके साथ मारपीट की फिर उसका मोबाइल और कैश लूट लिया।
हालांकि पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरों की रफ्तार के आगे उसकी कोशिश नाकाम रही। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लुधियाना की सड़कों पर अब आम आदमी का चलना दूभर हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
