• Thu. Mar 19th, 2026

पहले नवरात्र में शीतला माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गुड़गांव, 19 मार्च 2026 चैत्र नवरात्राें की शुरूआत होते ही हिंदू नव वर्ष का भी आगमन हो गया है। नवरात्रे के पहले दिन गुड़गांव पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जहां मौसम में परिवर्तन के बाद लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया वहीं, नवरात्रे के पहले दिन लोग आस्था की डुबकी लगाने शीतला माता मंदिर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिर प्रांगण में पहुंचकर माता का आर्शीवाद लिया। गुड़गांव ही नहीं बल्कि दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने भी नवरात्रे के पहले दिन मंदिर में पूजा अर्चना की। हर तरफ जयकारें गूंजते सुनाई दिए। श्रद्धालु प्रसाद, चुनरी और नारियल चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लेते नजर आए।

आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मंदिर के पुजारी की मानें तो पहला नवरात्र बहुत ही विशेष माना जाता है। जिसको देखते हुए शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब दिखा तो वही श्राइन बोर्ड की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *