टांडा उड़मुड 04 मार्च 2026 : हाईवे पर अनाज मंडी के सामने सर्विस रोड पर आज सुबह एक टिप्पर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
टिप्पर की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
