• Sun. Nov 15th, 2026

परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद

तलवंडी साबो 15 नवंबर 2026 : बीते दिनों मानसा में मारे गए एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास आज 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब के नए दीवान हॉल में करवाई जा रही है। इस संबंध में प्रबंधकों द्वारा सारे प्रबंध पूरे कर लिए जाने का दावा किया गया। नए दीवान हॉल में आज तख्त श्री दमदमा साहिब के प्रबंधकों की देखरेख में अंतिम अरदास की तैयारियां की जा रही थी। बड़ी संख्या में सेवादार अंतिम अरदास के समागम के प्रबंधों में लगे हुए थे। 

इस मौके पर बात करते हुए तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह ने कहा कि अंतिम अरदास 15 नवंबर को सुबह दोपहर के समय की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि में पहुंचेंगे। वहीं तख्त साहिब के मैनेजर भाई नरिंदरजीत सिंह ने बताया कि परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास के मौके पर बड़ी संख्या में संगत के आने के मद्देनजर हर प्रकार के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *