• Sat. Nov 7th, 2026

हरियाणा के मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात: 50 रुपये में मिलेगा बीमा कवर, अधिकतम 6.25 लाख का क्लेम

चंडीगढ़ 07 नवंबर 2026 : मुख्यमंत्री नायब  सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और उन्हें प्राकृतिक आपदाओं एवं विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत देते हुए मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल मधुमक्खी पालकों को प्रति कॉलोनी और प्रति किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कि बॉक्स मात्र 50 रुपए प्रीमियम देना होगा जिसके एवज में उन्हें प्रति कॉलोनी व बॉक्स 1250 रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना तहत मधुमक्खी पालक अधिकतम 6 लाख 25 हजार रुपए तक का बीमा क्लेम प्राप्त कर सकेंगे।

इससे मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से होने वाले संभावित नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा मिलेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने और शहद उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 16 अगस्त 2025 को कुरुक्षेत्र में शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने की घोषणा की गई थी। इस योजना तहत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

43 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 9880 करोड़ का भुगतान
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में धान खरीद बारे बताया कि हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन दौरान गत 29 सितम्बर से 278 मंडियों में धान की खरीद की जा रही है जो 15 नवम्बर तक जारी रहेगी। किसानों से कॉमन धान की खरीद 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान की खरीद 2461 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। 5 नवम्बर तक प्रदेश की मंडियों में 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है जिसमें से 43 लाख मीट्रिक टन खरीदा जा चुकी है। 37 लाख 20 हजार मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *