पंजाब 10 अक्टूबर 2026 : पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिन के मुकाबले बारिश के बाद तापमान करीब 4 डिग्री तक गिर गया है, जिससे लोगों को मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है।
वहीं, मौसम विभाग ने 10 से 12 अक्तूबर तक पंजाब में यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
