• Sat. Sep 26th, 2026

फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काउंटर इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर करोड़ों रुपए की हेरोइन और हथियारों समेत गिरफ्तार

फिरोजपुर 26 सितंबर, 2026 :  फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने काउंटर इंटेलीजेंस फरीदकोट यूनिट के इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को फिरोजपुर मोगा रोड पर I20 कर में आते हुए 3 किलो 350 ग्राम हैरोइन, मैगजीन  सहित 6 पिस्तौल, 4 अन्य मैगजीन, 17 जिंदा कारतूसों और 6 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ संबंधित थाने में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह सिद्धू एसएसपी फिरोजपुर ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया के थाना घल्लखुर्द के एसएचओ इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को गश्त के दौरान यह गुप्त सूचना मिली थी कि काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर बलदेव सिंह फिरोजपुर मोगा रोड पर फिरोजपुर की ओर से अपनी I20 कार में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार लेकर आ रहा है जिस पर फिरोजशाह के टोल प्लाजा पर तुरंत  नाकाबंदी करते हुए इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और फिरोजशाह टोल प्लाजा पर इंस्पेक्टर बलदेव सिंह की कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसकी उसकी कार में से यह नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए ।

उन्होंने बताया कि तस्करी और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस  के चलते हुए इस हैरोइन और हथियारों की बरामदगी में जो जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह से जो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उनको बड़ी-बड़ी की के साथ चेक किया जाएगा और उसके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जाएंगे ।  एक सवाल का जवाब देते हुए एसएसपी फिरोजपुर ने बताया कि पकड़े गए पिस्टलों में गलोक पिस्टल भी है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि काउंटर इंटेलीजेंस के इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के पास 3 किलो 350 ग्राम हैरोइन की खेप ,6 पिस्टल, मैगजीन ,जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन कहां से आए ?  उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन किन किन लोगों के नाम पर है इसकी भी जांच की जा रही है।बताया जाता है कि पकड़ी गई हैरोइन और हथियार पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाए गए थे ,जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *