चंडीगढ़ 30 अगस्त 2026 : नगर निगम चंडीगढ़ में अमृत योजना के तहत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में कराए गए सीवर पाइपलाइन के काम में सामाने आई गड़बड़ी पर अफसरों को बचाया जा रहा है। जूनियर कर्मचारियों पर दबाव डाला जा रहा है कि वह यह लिखकर दें कि सर्वे की रिपोर्ट गलत तैयार हुई है जबकि वास्तविकता में रिपोर्ट सही है।
