• Wed. Aug 19th, 2026

Amritsar में अवैध माइनिंग पर पुलिस का Action, 4 टिप्पर जब्त

अमृतसर 19 अगस्त 2026 जिला पुलिस ने अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर जिले के अजनाला थाना पुलिस ने अवैध माइनिंग और रेत की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरे 4 टिप्परों को रोककर कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों के दस्तावेजों और रेत से संबंधित परमिट की जांच शुरू कर दी है।

इस मौके पुलिस अधिकारियों का कहना है कि,  इलाके में अवैध तरीके से रेत की माइनिंग और बिना जरूरी दस्तावेजों के रेत की ढुलाई करने वालों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस द्वारा सुबह से विशेष चेकिंग की जा रही है। इस दौरान 4 टिप्पर जांच के दायरे में आए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अगर जांच के दौरान किसी भी वाहन की पास जरूरी दस्तावेज और माइनिंग से संबंधित अनुमति नहीं प्राप्त हुई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *