जालंधर 19 अगस्त 2026 : ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों के लिए बहुत ही खास खबर सामने आई है। अगर आप आज ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज लाइसेंस बनवाने वालों बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बस स्टैंड के पास ड्राइविंग ट्रैक के पास बने लाइसेंस दफ्तर में कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई। कर्मियों की हड़ताल के चलते लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
इस दौरान लाइसेंस बनावाने आए एक युवक ने कहा कि, वह अपने काम से छुट्टी करके लाइसेंस बनवाने के लिए दफ्तर आया था, लेकिन कर्मियों द्वारा लाइसेंस बनाने से मना कर दिया गया। मौके पर लाइसेंस बनवाने आए दौरान लोग दफ्तर के कर्मियों के साथ उलझते हुए भी दिखाई दिए और लोगों द्वारा मौके पर भारी हंगामा किया गया। इस मौके लोगों का कहना है कि, वह 70 किलोमीटर का सफर तय करके लाइसैंस बनवाने आए है। जब दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है।
इस दौरान परेशान हो रहे लोगों का कहना है कि कर्मी खुद एसी में बैठे हुए है। जब काम की बात की तो कहा हड़ताल पर है। अगर कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई है तो दफ्तर क्यों खुला हुआ है। मौके पर परेशान हो रहे लोगों में भारी रोष देखने को मिला। वहीं इस दौरान कर्मियों ने कहा कि, आज हड़ताल के कारण लाइसेंस बनाने का काम नहीं किया जा रहा। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन जोरावर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा 17 और 18 अगस्त की 2 दिन की हड़ताल चल रही थी। इस दौरान प्रशासन के साथ 27 तारीख को उनकी मीटिंग रखी थी। चेयरमैन ने कहा कि मीटिंग कुछ नहीं हल होने वाला है। ऐसे में DA मामले में हाईकोर्ट की डबल बैंच में हुए फैसले को लागू करने को लेकर आज हड़ताल की गई है।
100 से अधिक यूनियन द्वारा हड़ताल की गई है, जिसमें पुराने पेशनकर्मी भी शामिल है। इन मांगों में केंद्र की ओर से 18 प्रतिशत डीए रिलीज करना, ओल्ड पेशन स्कीम, आगंनवाड़ी वर्कर, मीड-डे मील वर्करों को हक देने सहित अन्य मांगों को लागू करना शामिल है। यूनियन की मीटिंग के अनुसार 21 तारीख तक हड़ताल की जा रही है उसके बाद 22 तारीख को दोबारा मीटिंग के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।
