नई दिल्ली 15 अगस्त 2026 : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एम्स के अनुसार, उनकी हालत अभी भी स्थिर है और वह अब थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं।
जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई जांच की गई थीं।
डॉक्टरों की निगरानी में जेपी नड्डा
बताया गया कि उन्हें एम्स के कॉर्डियोलाजी विभाग में भर्ती रखा गया है। कॉर्डियोलाजी विभाग के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
एम्स दिल्ली द्वारा जारी उनके स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया था कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत अन्य टेस्ट हुए।
