• Sat. Jul 11th, 2026

पंजाब में 14 जुलाई को टोल प्लाजा रहेंगे फ्री, जानें वजह

खरड़ 11 जुलाई 2026 : एस.के.एम. गैर-राजनीतिक भारत के नेशनल कन्वीनर और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि लैंड मॉर्गेज बैंक की कथित धोखाधड़ी के शिकार किसानों को इंसाफ दिलाने, लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करने और किसानों की दूसरी मांगों के समर्थन में 14 जुलाई को पूरे पंजाब में टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिए किसानों की उपजाऊ जमीनों को हासिल करने की कोशिश की जा रही है।    

30 मार्च से लैंड मॉर्गेज बैंक मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब के 12 जिलों में बैंक की मेन ब्रांचों के सामने विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। फरीदकोट के गांव हरी नौ के किसान परिवार के लिए इंसाफ की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आंदोलन कर रहे किसानों पर दबाव डाला जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को टोल प्लाजा फ्री करके सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। इसके साथ ही लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द करने और भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखने की भी मांग उठाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *