• Thu. Oct 15th, 2026

नकोदर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

नकोदर 11 जुलाई 2026 : नकोदर-मलसियां मार्ग पर शुक्रवार शाम गांव लद्धड़ां अड्डे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपु पुत्र अंग्रेज सिंह, निवासी गांव खानपुर ढड्डे और हरजोत सिंह उर्फ जोता पुत्र तीर्थ सिंह, निवासी गांव पधेरा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह, निवासी गांव बिल्ली चाओ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मलसियां से नकोदर की ओर आ रहे थे। जब वे गांव लद्धड़ां अड्डे के पास पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि हरदीप सिंह और हरजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल नकोदर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जालंधर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नकोदर के प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *