• Sun. Jun 28th, 2026

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत

28 जून 2026 : स्थानीय कोटकपूरा रोड पर शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरने से लगी गंभीर चोटों से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान डोगर बस्ती निवासी नवजोत सिंह, रवि व जसविंदर जस्स के रूप में हुई। सभी की आयु 24 से 28 वर्ष के बीच है।  इस मामले में मृतक नवजोत के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि नवजोत अपने दोस्तों जसविंदर जस्स और रवि के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहा था।

ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क पर खड़ा था। इस दौरान न तो उसके इंडिकेटर जल रहे थे और न ही पीछे कोई रिफ्लेक्टर या सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *