• Sat. Jul 18th, 2026

विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अमृतसर 31 मई 2026 विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल. डिवीजन गुरदासपुर के अकाऊंटैंट अमृतपाल सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर में केस दर्ज किया है।

मामला विभाग से सेवानिवृत्त एक जूनियर इंजीनियर के महंगाई भत्ते और वेतन निर्धारण (फिक्सेशन) के बकाए से जुड़ा है। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से आरोपी अकाऊंटैंट पीड़ित को बकाया जारी करने की एवज में परेशान कर रहा था और 15 हजार रुपए मांग रहा था। पीड़ित ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी अमृतपाल सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *